मैनपाट पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, तिब्बती मॉनेस्ट्री भी जाएंगे:उल्टा पानी, मेहता प्वाइंट का दौरा किया, मैनपाट में करेंगे रात्रि विश्राम

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास में सरगुजा मैनपाट पहुंचे। राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यटन स्थल उल्टा पानी पर्यटन स्थल का दौरा किया और वहां के प्राकृतिक नजारे का अवलोकन किया। वे मेहता प्वाइंट पहुंचे, जहां उन्होंने सनसेट का आनंद लिया। राज्यपाल शुक्रवार को तिब्बती मॉनेस्ट्री भी जाएंगे। मैनपाट पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका के मैनपाट पहुंचने पर कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी योगेश पटेल ने उनका स्वागत किया। वे मैनपाट के पर्यटन स्थल उल्टा पानी पहुंचे। राज्यपाल ने पर्यटन स्थल पर स्थित दुकानों में महिलाओं से मुलाकात की और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण पर की चर्चा
राज्यपाल ने शाम को महेता प्वाइंट का दौरा किया, जहां उन्होंने सनसेट (सूर्यास्त) का आनंद लिया। राज्यपाल ने पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की, जिससे पर्यटकों को और अधिक आकर्षित किया जा सके। तिब्बती कैंप भी जाएंगे राज्यपाल
राज्यपाल रमेन डेका रात्रि विश्राम करमा रिसार्ट में करेंगे। वे शुक्रवार को तिब्बती मॉनेस्ट्री का भ्रमण करेंगे और अंबिकापुर स्थित सैनिक स्कूल के छात्रों से संवाद करेंगे। इसके अलावा, राज्यपाल डेका एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे। अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल रमेन डेका केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी लेंगे। सूरजपुर में ली अधिकारियों की बैठक
सरगुजा प्रवास के पूर्व राज्यपाल रमेन डेका कोरिया से सूरजपुर पहुंचे। सूरजपुर में उन्होंने कलेक्टोरेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल डेका ने विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता जताई और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *