मैया ओ मैया, तेरा सहारा भजनों पर झूमे भक्त

लुधियाना | महानगर के जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में मंगलवार को श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा साप्ताहिक मां की चौकी का आयोजन किया। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। चौकी की शुरुआत मुख्य यजमान साहिल बबर एवं उनके परिवार द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ पावन ज्योति प्रज्वलन की रस्म अदा करके की गई। इसके तुरंत पश्चात नरेंद्र निषाद एंड पार्टी ने मां का गुणगान शुरू किया। जैसे ही गायक नरेंद्र निषाद ने मैया पावणा जो पायीं जो दर तेरे आए और तेरा सजा है प्यारा दरबार, शेरां वाली मैया जैसे मधुर भजन सुनाए पूरा दरबार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नरेंद्र निषाद ने लाल चुनरिया ओढ़ के मैया बैठी है मुस्काए और मां मुरादें पूरी कर दे जैसी एक से बढ़कर एक सुंदर भेंटें सुनाई। इस धार्मिक समागम को सफल बनाने में श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। ट्रस्टी अश्विनी जैन, बलबीर गुप्ता व अशोक द्विवेदी ने मंदिर की व्यवस्था संभालते हुए मां के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। इस अवसर पर अंबुजेश शर्मा, कुंवर रंजन, संदीप गुप्ता, भूपिंद्र रोकी, मंजु सिक्का, व सुरिंदर भगत सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *