मैरी क्रिसमस…:रात 12 बजते ही प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव शुरू, चर्चों में आज पवित्र मिस्सा और नवजात बच्चों का नामकरण होगा

प्रभु यीशु के जन्म को लेकर मंगलवार से ही शहर के चर्चों में उल्लास का माहौल था। रात में जगह-जगह कैरोल गायन हुआ जो रात 12 बजते ही उत्सव में बदल गया। रेड चर्च में विशेष प्रार्थना हुई। इस दौरान समाज के बच्चों ने चर्च में नृत्य की खास प्रस्तुतियां दीं। क्रिसमस पर बुधवार सुबह 7 और 8.30 बजे दो मिस्सा होंगी। बिशप थॉमस मैथ्यू ने बताया, 25 दिसंबर को दिनभर चर्च आम लोगों के लिए भी खुला रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *