मैहर नगर मंडल के अध्यक्ष बने विकास तिवारी:बीजेपी ने जारी की सूची, मोनिका दाहिया को मिला सोनवारी मंडल की जिम्मेदारी

मैहर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिले के अमरपाटन मंडल को छोड़कर सभी मंडलो के अध्यक्ष घोषित कर दिए है। निर्वाचन अधिकारी प्रभुदयाल कुशवाहा ने निर्धारित मापदंडों के आधार पर निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया पूरी कराई घोषित सूची के मुताबिक मैहर नगर मंडल का अध्यक्ष विकास तिवारी को निर्वाचित किया गया है। इसी तरह नादन मंडल का प्रसन्न सिंह पटेल, अमदरा सुजीत शिवहरे, बदेरा सचिन मिश्रा, सोनवारी श्रीमती मोनिका दाहिया, बेरमा दिनेश कुशवाहा, ताला सुमित गुप्ता, कठहा अखिलेश्वर सोनी, रामनगर प्रियंका पटेल, मर्यादपुर नरेंद्र सिंह उइके और बड़वार का मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत पांडेय को निर्वाचित किया गया है। भाजपा की ओर से जारी लिस्ट में मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि भी घोषित किए गए हैं। मैहर और बदेरा में अध्यक्ष रिपीट मैहर मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी और बदेरा मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा को रिपीट करते हुए दोबारा दायित्व सौंपा गया है। जबकि नए बने सोनवारी मंडल की कमान श्रीमती मोनिका दाहिया को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *