मैहर में नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म:अलग-अलग जगहों पर बनाए संबंघ, आरोपी कटनी से गिरफ्तार

मैहर पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से तीन साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कटनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद विश्वकर्मा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। जब उसने शादी से इनकार किया, तब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 2 मार्च 2024 को मैहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी पहचान कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के बरछेका गांव निवासी प्रमोद विश्वकर्मा से हुई थी। आरोपी प्रमोद ने साल 2023 में उसे शादी का झांसा दिया और विश्वास में लेकर अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शादी से किया इनकार हाल ही में जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी प्रमोद विश्वकर्मा (26 वर्ष), पिता फूलचंद्र विश्वकर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2)एम, 65(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2), 5(l)/6 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। न्यायालय ने जेल भेजा पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी, उपनिरीक्षक वंदना गर्ग और उपनिरीक्षक एस.एस. दीपांकर की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *