मैहर में विजय दिवस पर कार्यक्रम:पुलिस बैंड ने देशभक्ति की धुनों से वीरता को नमन किया

मेरा रंग दे बसंती चोला…जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती थी बसेरा…वो भारत देश है मेरा… मैंहर पुलिस की बैंड टीम की इन धुनों ने घंटाघर चौक का माहौल देशभक्ति वाला कर दिया। मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व और विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक आयोजन में मैंहर पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत 10 गीतों की धुन बजाकर वीरता को नमन किया। इस अवसर पर पुलिस बैंड को सम्मानित भी किया गया। कलेक्टर और एसपी ने बैंड के सदस्यों को जहां प्रशस्ति पत्र दिया। वही जनप्रतिनिधियों ने साल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक मुकेश अग्रवाल, एडीएम शैलेन्द्र सिंह, सीएसपी राजीव पाठक, एसडीएम विकास सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा आमजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *