मैहर में 242 हिंदू जोड़ों, एक मुस्लिम जोड़े का विवाह:अफसरों ने किया कन्यादान, हर जोड़े को 49 हजार रुपए मिलेंगे

मैहर जिले के अमरपाटन ब्लॉक में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह हुआ। स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में कुल 243 जोड़ों का विवाह हुआ, जिसमें 242 हिंदू जोड़ों का विवाह और एक जोड़े का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने माता-पिता की भूमिका निभाते हुए कन्याओं का कन्यादान किया। जनपद सीईओ ओपी अस्थाना ने अपनी पत्नी सुधा अस्थाना के साथ दानापुर निवासी सुशीला आदिवासी का कन्यादान किया। इसी तरह, समग्र विकास अधिकारी शोभा तिवारी ने अपने पति अतुल के साथ ग्राम पंचायत सिलपरी की बेटी साधना साकेत का कन्यादान किया। समारोह में जनपद अध्यक्ष माया विनीत पांडेय, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पांडेय, जनपद उपाध्यक्ष मनोज कुमार पटेल, जिला पंचायत सदस्य तारा विजय पटेल, जिला पंचायत सदस्य हरीश कांत त्रिपाठी और अन्य जनपद सदस्यों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। योजना के तहत हर जोड़े को 49 हजार रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। साथ ही विवाह सामग्री के लिए अतिरिक्त 6 हजार रुपए की राशि भी प्रदान की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *