भास्कर न्यूज | जालंधर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत वेस्ट के मॉडल हाउस में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। कैंप में शिरकत करते हुए जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने जनता को योजना के लाभ और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस लोग-हितैषी योजना का उद्देश्य प्रत्येक योग्य परिवार तक स्वास्थ्य सुरक्षा की सुविधा पहुंचाना है। स्कीम के तहत प्रत्येक परिवार को वार्षिक 10 लाख रुपए तक का नकद रहित इलाज मिलता है। यहां संजीव भगत, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन सोनी, पार्षद राज कुमार राजू मौजूद थे।


