मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा; राम मंदिर पर धमाके की साजिश करने वाले की हत्या; राज्यपाल बोलीं- सपा सरकार में जीरो विकास

नमस्कार, कल की बड़ी खबर जेल में अब्दुल रहमान की हत्या से जुड़ी रही। उसने राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश रची थी। दूसरी बड़ी खबर पाकिस्तान की तीनों शर्तें खारिज होने की रही। ICC ने फाइनल अल्टीमेटम दिया है।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को होगा, श्रीलंका के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद मानी शहबाज सरकार टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज को श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने फोन करके भारत से मैच खेलने की अपील की थी। इसके साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम ने भी मैच खेलने की सिफारिश की थी। बांग्लादेश को बाहर करने पर बायकॉट किया था: ICC ने सोमवार को पाकिस्तान की तीनों शर्तें खारिज कर दी थीं और उसे फाइनल अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद पाकिस्तान अपने फैसले पर यू-टर्न लेते हुए भारत से फैसला खेलने को राजी हो गया। दरअसल, बांग्लादेश को बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने भारत से मैच खेलने से इनकार किया था। साथ ही ICC से मांग की थी कि उसकी कमाई का हिस्सा बढ़ाया जाए। मैदान पर हैंडशेक प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू किया जाए और भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज बहाल की जाए। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… 2. फरीदाबाद जेल में अब्दुल रहमान की हत्या, राम मंदिर उड़ाने की साजिश रची थी हरियाणा की फरीदाबाद जेल में बंद अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। उसके ही साथ बंद दूसरे कैदी अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट ने नुकीली चीज से हमला कर मार डाला। दोनों एक ही बैरक में बंद थे। 20 साल के अब्दुल को मार्च 2025 में गुजरात ATS ने पकड़ा था। उस पर अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने का आरोप था। अलकायदा के संपर्क में था: अब्दुल रहमान की अलकायदा के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। उसने अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रची थी। अब्दुल की गिरफ्तारी के समय जांच एजेंसियों को उसके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे। उसके पास कुछ विडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी कुछ डिटेल थी। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… 3. विधानसभा में सपा विधायकों के हंगामे पर राज्यपाल भड़कीं, बोलीं- आपके समय विकास जीरो था यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ। जैसे ही राज्यपाल ने बोलना शुरू किया, सपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। महंगाई, बेरोजगारी, SIR, UGC समेत अन्य मुद्दों पर नारेबाजी करने लगे। राज्यपाल ने हंगामा बढ़ता देख अपना भाषण रोका और सपा विधायकों से कहा- शांत हो जाइए। वरना गला बैठ जाएगा। उन्होंने तीन बार कड़ी चेतावनी भी दी। राज्यपाल ने सरकार की आर्थिक स्थिति और निर्यात का जिक्र करते हुए सपा सदस्यों से कहा- आपकी सरकार में तो विकास जीरो था। इसके बाद भी सपा सदस्य शांत नहीं हुए। राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जैसे-तैसे पूरा किया। इसमें करीब 30 मिनट का समय लगा। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पहली बार 2025-26 सत्र की उपलब्धियों की रिपोर्ट पढ़ी। पढ़ें पूरी खबर… 4. इसरो ने चंद्रयान-4 के लिए लैंडिंग साइट तलाशी, चंद्रमा के साउथ पोल पर मॉन्स माउटन पहाड़ पर उतरेगा इसरो ने चंद्रयान-4 के लिए चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग साइट फाइनल कर ली है। वैज्ञानिकों ने ‘मॉन्स माउटन’ क्षेत्र को लैंडिंग के लिए सुरक्षित बताया है। यह चंद्रमा के साउथ पोल पर स्थित करीब 6,000 मीटर ऊंचा एक सपाट पहाड़ है। इस जगह को चुनने की बड़ी वजह यहां सूरज की रोशनी और बर्फ मिलने की संभावना है। हालांकि, लैंडिंग पर अंतिम फैसला लॉन्च के वक्त होगा। चंद्रयान-4 सैंपल लेकर लौटेगा: 2104 करोड़ रुपए के इस मिशन में चंद्रमा की चट्टानों और मिट्टी को पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा। मिशन में दो अलग-अलग रॉकेट का इस्तेमाल होगा। हैवी-लिफ्टर LVM-3 और इसरो का रिलायबल वर्कहॉर्स PSLV अलग-अलग पेलोड लेकर जाएंगे। चंद्रयान-4 को इसरो का अब तक का सबसे मुश्किल मून मिशन माना जा रहा है।​​​​​​​ ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… 5. वाराणसी दाल मंडी में व्यापारी ने अपनी दुकान फूंकी, खुद पर भी पेट्रोल छिड़का वाराणसी की दाल मंडी में प्रशासन ने जर्जर 21 मकानों-दुकानों में से 18 को ढहा दिया। बुलडोजर और हथौड़े से मकानों-दुकानों को तोड़ा गया। इससे पहले एक व्यापारी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मकान के पहले फ्लोर पर खड़े होकर सुसाइड करने की चेतावनी देने लगा। यह देखकर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। व्यापारी बोला- प्रशासन बेवकूफ नहीं बना सकता नाराज व्यापारी ने कहा- हमारा मकान जर्जर नहीं है। प्रशासन बेवकूफ नहीं बना सकता। अगर मकान गिराया तो हमें मुआवजा चाहिए। ये लोग जर्जर बताकर मुआवजा देने से बचना चाहते हैं। यह कहते हुए उसने दुकान में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई। पढ़ें पूरी खबर… 6. एपस्टीन फाइल्स से 10 देशों में 15 इस्तीफे, 80 ताकतवर लोगों की जांच शुरू ​​​​​​​ एपस्टीन फाइल्स में नाम आने की वजह 10 देशों में 15 से ज्यादा बड़े अधिकारियों को पद छोड़ना पड़ा है। वहीं, 80 से ज्यादा ताकतवर लोगों की जांच चल रही है। इन फाइलों में नेता, राजदूत, अरबपति और शाही परिवारों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रम्प, इलॉन मस्क, बिल गेट्स, बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन जैसे हाई-प्रोफाइल नाम हैं। मस्क-जुकरबर्ग की तस्वीर सामने आई एपस्टीन फाइल्स में टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क और मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में सिलिकॉन वैली के बड़े टेक दिग्गज साथ में डिनर करते नजर आ रहे हैं। इसमें पेपाल के को-फाउंडर पीटर थील और MIT मीडिया लैब के पूर्व डायरेक्टर जोई इतो भी दिख रहे हैं। यह फोटो साल 2015 की बताई जा रही है।दरअसल, अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने करीब 30 लाख पेज के डॉक्यूमेंट्स 30 जनवरी को जारी किए थे। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… 7. नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब के सर्कुलेशन पर FIR, राहुल इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब के सर्कुलेशन को लेकर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस को पता चला कि किताब की प्री-प्रिंट PDF कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध थी, जबकि इसकी पब्लिकेशन को अभी मंजूरी नहीं मिली है। स्पेशल सेल यह जांच कर रही है कि आखिर प्रकाशन की परमिशन के बिना किसाब कैसे लीक हुई। दावा- विदेश में किताब पब्लिश हो चुकी: राहुल गांधी किताब की हार्ड कॉपी लेकर पहुंचे थे। कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब विदेश में पब्लिश हो चुकी है, लेकिन मोदी सरकार भारत में इसे पब्लिश नहीं होने दे रही। कांग्रेस ने किताब के पन्ने शेयर किए: राहुल गांधी का कहना है कि नरवणे की किताब में लिखा है कि चीनी टैंक कैलाश रेंज पर भारतीय ठिकानों से कुछ सौ मीटर की दूरी पर थे। भारतीय सैनिकों ने एक गोला दागा, लेकिन चीनी टैंकों पर कोई असर नहीं हुआ और वे आगे बढ़ते रहे। ये बात PM मोदी तक पहुंची तो उन्होंने निर्देश दिया कि जो उचित समझो, वो करो। उन्होंने फैसला लेने से मना कर दिया था और पूरी जिम्मेदारी सेना पर थी। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर.. 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… एक ही गांव में आपस में शादी बैन, लव मैरिज करने वालों का बहिष्कार होगा अमृतसर के धारीवाल में पंचायत ने लव मैरिज पर पाबंदी लगी दी है। प्रेम विवाह करने वालों को गांव से निकाला जाएगा और उनके परिवारों का सामाजिक बहिष्कार होगा। यह सख्त फैसला गांव में बढ़ते प्रेम विवाह को लेकर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज थुन राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। मकर राशि के लोगों को सरकारी काम में फायदा होने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *