मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:महाराष्ट्र का CM आज तय होगा; जय शाह ICC के सबसे युवा चेयरमैन बने; RSS चीफ भागवत बोले- 3 बच्चे पैदा करें

नमस्कार, कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र की रही, कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे ने 6 दिन में दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। एक खबर RSS चीफ मोहन भागवत के उस बयान की रही, जिसमें उन्होंने 2 की बजाय 3 बच्चे पैदा करने की बात कही है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. शिंदे का दावा- महायुति में कोई मतभेद नहीं, लेकिन गृह मंत्रालय के सवाल पर चुप्पी साधी महाराष्ट्र के कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे ने सातारा में कहा, ‘मैं अब ठीक हूं। व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद मैं यहां आराम करने आया था। महायुति में कोई मतभेद नहीं है। CM पर फैसला PM मोदी और अमित शाह लेंगे। 2 दिसंबर को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री तय होगा।’ मंत्रालय बंटवारे को लेकर शिंदे से 3 बार सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। गृह और वित्त मंत्रालय पर बात अटकी: शिंदे सरकार में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय था। वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते। वहीं शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी CM पद मिल रहा है तो उसके साथ गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए। शाह के साथ बैठक में भी इसका हल नहीं निकल पाया। शिवसेना को किन मंत्रालयों की पेशकश: BJP गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। उन्होंने शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है। वहीं NCP अजित गुट को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. जय शाह ICC के सबसे युवा चेयरमैन बने, कहा- महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे 36 साल के जय शाह ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बन गए हैं। शाह ने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली। वह ICC के 16वें, जबकि 5वें भारतीय चेयरमैन हैं। शाह ने कहा, ‘मैं क्रिकेट को ग्लोबली बढ़ाने के लिए काम करता रहूंगा। महिला क्रिकेट में और तेजी लाना हमारी प्राथमिकता है।’ शाह निर्विरोध ICC चेयरमैन चुने गए थे: ICC के चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हुआ था। ICC ने 20 अगस्त को बताया था कि बार्कले तीसरा कार्यकाल नहीं लेंगे। इसके बाद नए चेयरमैन के लिए आवेदन मांगे गए। जय के अलावा किसी ने नॉमिनेशन नहीं भरा। ऐसे में वे निर्विरोध चुन लिए गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. भागवत बोले- 2 की बजाय 3 बच्चे पैदा करें, जनसंख्या वृद्धि दर 2.1% से नीचे गई तो समाज नष्ट हो जाएगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘जनसंख्या वृद्धि दर 2.1% से नीचे नहीं होनी चाहिए। इसके लिए 2 की बजाय 3 बच्चे पैदा करें। देश की जनसंख्या नीति 1998-2002 में तय की गई थी। इसके मुताबिक, किसी समाज की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे चली जाती है, तो वह समाज नष्ट हो जाएगा।’ भागवत 2021 से 2022 के बीच जनसंख्या को लेकर 3 बार बयान दे चुके हैं। भारत की जनसंख्या पर UN क्या कहता है: UN की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आबादी 2062 में अपने पीक पर होगी। तब देश में 1.70 अरब लोग होंगे। साल 2062 में जनवरी और जुलाई के बीच जनसंख्या में गिरावट शुरू हो जाएगी। 2062 में जनसंख्या में करीब 2.22 लाख लोग जुड़ेंगे। 2063 में देश में करीब 1.15 लाख लोगों की मौत होगी। 2064 में 4.37 लाख और 2065 में 7.93 लाख मौतें होंगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. केजरीवाल बोले- दिल्ली चुनाव में गठबंधन नहीं करेंगे, खराब कानून व्यवस्था के लिए शाह जिम्मेदार
दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी (AAP) अकेले अपने दम पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी। राज्य में हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।’ केजरीवाल ने अपने ऊपर पानी फेंके जाने की घटना के लिए गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद थी कि मेरे मुद्दे उठाने पर अमित शाह जी कार्रवाई करेंगे, लेकिन इसकी बजाय कल मुझ पर हमला करवा दिया गया।’ हरियाणा चुनाव में भी गठबंधन नहीं किया था: हरियाणा चुनाव में भी कांग्रेस-AAP में गठबंधन नहीं हो सका था। AAP ने राज्य की 90 सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ा। हालांकि पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली, कांग्रेस ने 37 सीटें जीती। वहीं BJP ने 48 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. संभल SP ने न्यायिक आयोग को बताया हिंसा का सीन, कहा- भीड़ सामने से पथराव कर रही थी UP के संभल हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग की टीम जामा मस्जिद पहुंची। SP कृष्ण विश्नोई ने बताया, ‘बाइक खड़ी थी। भीड़ सामने से पत्थर चला रही थी। हम लोग समझाने का प्रयास कर रहे थे, तब तक भीड़ ने बाइक में आग लगा दी।’ आयोग की टीम ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में दुकानदारों से भी बात की। सपा विधायक बोले- कौम शहीद होने को तैयार: संभल के विधायक इकबाल महमूद ने कहा, ‘मस्जिदों के नाम पर शहीद होने के लिए पूरी मुस्लिम कौम हर वक्त तैयार रहती है। जो कुछ भी हुआ, अच्छा नहीं हुआ। जिसने भी किया, अच्छा नहीं किया। मैं उन सभी परिवारों से मिला हूं, जिन्होंने हिंसा में अपनी जान गंवाई है।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. EVM हैक करने का दावा करने वाले पर FIR, आरोपी बोला था- ₹53 करोड़ दो, 63 सीटों की EVM हैक कर देंगे
चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) हैक करने का दावा करने वाले सैयद शुजा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। 14 नवंबर को सैयद शुजा का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसने कहा था, मैं महाराष्ट्र चुनाव में EVM हैक कर सकता हूं। मुझे ₹53 करोड़ दो, मैं 63 सीटों की EVM हैक कर दूंगा।’ चुनाव आयोग ने दावे को झूठा बताया: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने कहा कि EVM हैक करने के दावे बिल्कुल निराधार, झूठे और अप्रमाणित हैं। इससे पहले शुजा ने 2019 में ऐसा ही दावा किया था। तब भी चुनाव आयोग ने शुजा के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज करवाई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. ट्रम्प की BRICS देशों को धमकी, कहा- डॉलर के अलावा दूसरी करेंसी में ट्रेड किया तो 100% ट्रैरिफ लगाएंगे नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने BRICS देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा, ‘हमें BRICS देशों से गारंटी चाहिए कि वो ट्रेड के लिए अमेरिकी डॉलर की जगह, कोई नई करेंसी नहीं बनाएंगे। अगर ऐसा होता है तो उन्हें अमेरिका को होने वाले निर्यात पर 100% टैरिफ देना होगा। क्या BRICS अपनी करेंसी बनाने वाला है: BRICS में भारत, रूस और चीन समेत उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले 9 देश शामिल हैं। इस साल अक्टूबर में रूस के कजान में BRICS देशों की समिट हुई थी। हालांकि सदस्य देशों के बीच करेंसी बनाने को लेकर सहमति नहीं बन पाई। डॉलर के दम पर अमेरिका अरबों कमाता है: 1973 में 22 देशों के 518 बैंक के साथ SWIFT नेटवर्क शुरू हुआ था। फिलहाल इसमें 200 से ज्यादा देशों के 11,000 बैंक शामिल हैं। जो अमेरिकी बैंकों में अपना विदेशी मुद्रा भंडार रखते हैं। अब सारा पैसा तो व्यापार में लगा नहीं होता, इसलिए देश अपने एक्स्ट्रा पैसे को अमेरिकी बॉन्ड में लगा देते हैं, जिससे कुछ ब्याज मिलता रहे। सभी देशों को मिलाकर ये पैसा करीब 7.8 ट्रिलियन डॉलर है। यानी भारत की इकोनॉमी से भी दोगुना ज्यादा।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… ट्रेन में आवाज से बचने के लिए जुगाड़, रेलवे का कुशन ही डोर में फंसा दिया एक ट्रेन के एसी कोच का दरवाजा बार-बार खुलने बंद होने पर आवाज कर रहा था। इससे बचने और चैन से सोने के लिए पैसेंजर्स ने डोर के ऊपरी हिस्से में कुशन फंसा दिया। इस जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, दरवाजे पर लगी प्लास्टिक स्ट्रिप उखड़ चुकी थी, जिस वजह से दरवाजा टकराने पर आवाज कर रहा था। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… मिथुन राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बनेंगे, धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *