मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:महाराष्ट्र में BJP, झारखंड में हेमंत सरकार; उपचुनाव में भाजपा गठबंधन ने 25 सीटें जीतीं; प्रियंका पहली बार सांसद बनीं

नमस्कार, कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनावी नतीजों की रही। इसके अलावा 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भी घोषित हुए। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार, 230 सीटें जीतीं, शिंदे बोले- CM तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगी महाराष्ट्र में BJP के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। महायुति ने 288 सीटों में से 230 पर जीत दर्ज की। अकेले BJP ने 132 सीटें जीती हैं। शिवसेना शिंदे को 57 और NCP अजित पवार को 41 सीटें मिली। CM शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगी कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। वहीं कांग्रेस, शिवसेना उद्धव और NCP (शरद) की महाविकास अघाड़ी 48 सीटों पर सिमट गई। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई। आज तय हो जाएगा CM चेहरा: BJP महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, ‘हमें 26 नवंबर तक सरकार बनानी है, क्योंकि इसी दिन विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। आज रात या कल तक हम CM को लेकर फैसला कर लेंगे।’
पढ़ें पूरी खबर… 2. झारखंड में फिर से हेमंत सरकार, I.N.D.I.A. ने 56 सीटें जीतीं, ये बहुमत से 15 ज्यादा झारखंड में हेमंत सोरेन की झामुमो (JMM) फिर सत्ता में आ रही है। I.N.D.I.A ने 81 में से 56 सीटों पर जीत हासिल की है। JMM ने 34, कांग्रेस ने 16 और राजद ने एक सीट जीती है। BJP गठबंधन सिर्फ 24 सीटें ही जीत सकी। इनमें 21 सीटें BJP और आजसू-जेडीयू-अन्य सहयोगी ने एक-एक सीट जीती। हेमंत सोरेन झारखंड के पहले नेता होंगे जो लगातार दूसरा चुनाव जीतकर CM की कुर्सी संभालेंगे। हेमंत चौथी बार CM पद की शपथ लेंगे: हेमंत जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक पहली बार CM बने थे। 2019 में JMM, कांग्रेस और राजद ने मिलकर 47 सीटें हासिल कीं और हेमंत CM बने। 31 जनवरी 2024 को जमीन घोटाले में गिरफ्तारी हुए। उनकी जगह 2 फरवरी को JMM के चंपाई सोरेन को CM बनाया गया। 5 महीने बाद हेमंत को जमानत मिली। 3 जुलाई को चंपाई ने इस्तीफा दिया। 4 जुलाई को हेमंत ने तीसरी बार CM पद की शपथ ली। 28 अगस्त को चंपाई ने हेमंत सरकार पर उनकी जासूसी का आरोप लगाते हुए JMM से इस्तीफा दिया। 30 अगस्त को चंपाई BJP में शामिल हो गए। अब हेमंत चौथी बार शपथ लेने वाले हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 3. 15 राज्यों की 46 विधानसभा, 2 लोकसभा के नतीजे, वायनाड में प्रियंका 4 लाख वोटों से जीतीं प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर 4 लाख 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले। प्रियंका पहली बार सांसद चुनी गई हैं। उधर, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रवीन्द्र वसंत राव चव्हाण ने भाजपा के संतुक हंबार्डे को 1457 वोट से हराया। 15 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा गठबंधन ने 25 सीटें जीतीं। इनमें यूपी की 9 में से 7 और राजस्थान की 7 में से 5 सीटें शामिल हैं। चुनाव से पहले इन 46 सीटों में से 27 पर विपक्ष का कब्जा था। मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आए वन मंत्री रामनिवास रावत हार गए।
पढ़ें पूरी खबर… 4. PM मोदी बोले- महाराष्ट्र ने कुर्सी फर्स्ट को नकारा, डंके की चोट पर कहा- एक हैं तो सेफ हैं
PM मोदी महाराष्ट्र विधानसभा और उपचुनावों में हुई BJP की जीत के बाद BJP के दिल्ली हेडक्वार्टर पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है, एक है तो सेफ है। इसके भाव ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर लड़ाने वालों को सजा दी है। यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान ने भाजपा को जमकर समर्थन दिया है।’ महाराष्ट्र ने लगातार 3 बार BJP सरकार बनाई: मोदी ने कहा, ‘महाराष्ट्र देश का 6वां राज्य है जिसने भाजपा को लगातार तीन बार जनादेश दिया है। गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और MP में हम लगातार तीन बार जीत चुके हैं। बिहार में भी NDA को तीन बार लगातार जनादेश मिला है।’
पढ़ें पूरी खबर… 5. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन भारत 218 रन से आगे, ऑस्ट्रेलिया 104 रन पर सिमटा भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर 218 रन की बढ़त बना ली है। पर्थ में भारत ने बगैर नुकसान के 172 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन पर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन पर 7 विकेट के स्कोर से खेलना शुरू किया था। टीम 104 रन बनाकर ऑल आउट हुई। भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। यशस्वी ने एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाए: यशस्वी जायसवाल पारी में 2 छक्के लगा चुके हैं, उनके 2024 में 34 छक्के हो गए। वह टेस्ट क्रिकेट के एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वनडे में रोहित शर्मा ने 67 और टी-20 में सूर्यकुमार यादव ने एक साल में 68 छक्के लगाए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। एशिया के बाहर बुमराह का यह नौवां पांच विकेट हॉल रहा। उन्होंने इस मामले में कपिल देव की बराबरी कर ली।
पढ़ें पूरी खबर… 6. अमेरिकी SEC ने गौतम और सागर अडाणी को समन भेजा, 21 दिन में जवाब मांगा
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन यानी SEC ने समन भेजा है। अडाणी समेत 8 लोगों पर भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 2200 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का आरोप है। SEC ने गौतम और सागर अडाणी को 21 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। मामला भारत का तो अमेरिका में केस क्यों: अडाणी पर आरोप है कि रिश्वत के इन पैसों को जुटाने के लिए उन्होंने अमेरिकी निवेशकों और बैंकों से झूठ बोला। अमेरिका में मामला इसलिए दर्ज हुआ, क्योंकि प्रोजेक्ट में अमेरिका के इन्वेस्टर्स का पैसा लगा था और अमेरिकी कानून के तहत उस पैसे को रिश्वत के रूप में देना अपराध है।
पढ़ें पूरी खबर… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… इंस्टाग्राम पर 56 लाख फॉलोअर्स वाले एक्टर को 155 वोट मिले बिग बॉस सीजन 7 फेम एक्टर एजाज खान ने महाराष्ट्र की वर्सोवा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें 155 वोट मिले, जबकि 1298 लोगों ने NOTA का बटन दबाया। एजाज को इंस्टाग्राम पर 56 लाख और फेसबुक पर 41 लाख फॉलोअर्स हैं।
पढ़ें पूरी खबर… भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… वृष राशि वालों को नौकरी और बिजनेस की चुनौतियों से राहत मिल सकती है। मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए अच्छा दिन है, जानिए आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *