नमस्कार, कल की बड़ी खबर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दावे की रही, उनका कहना है कि मोदी सरकार नया टैक्स स्लैब लाने की तैयारी में है। एक खबर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के बयान की रही, उन्होंने INDIA ब्लॉक का नेतृत्व करने की इच्छा जताई है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. राहुल बोले- सरकार नया टैक्स स्लैब लाने की तैयारी में, ₹1500 से ज्यादा के कपड़ों पर GST 18% करेगी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की टैक्स नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने X पर लिखा, ‘GST से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है। सरकार ₹1500 से ऊपर के कपड़ों पर GST 12% से बढ़ाकर 18% करने जा रही है।’ राहुल ने GST को गब्बर सिंह टैक्स बताया। 2017 में लागू हुआ था GST: 1 जुलाई 2017 को देश में GST लागू हुआ था। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों के 17 करों और 13 उपकरों को हटा दिया गया। GST में 5, 12, 18 और 28% के 4 स्लैब हैं। सरकार ने नवंबर में GST से ₹1.82 लाख करोड़ जुटाए: सरकार ने नवंबर 2024 में GST से ₹1.82 लाख करोड़ जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 8.5% का इजाफा हुआ है। नवंबर 2023 में ₹1.68 लाख करोड़ का GST कलेक्शन हुआ था। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 में GST से अब तक ₹14.56 लाख करोड़ आए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. ममता बोलीं- INDIA ब्लॉक मैंने बनाया, मौका मिला तो लीड करूंगी; सपा और शिवसेना (UBT) ने समर्थन किया
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैंने INDIA ब्लॉक बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मुझे मौका दें।’ शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत, समाजवादी पार्टी और NCP शरद पवार ने ममता के बयान का समर्थन किया है। ममता ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी भी जताई। भाजपा बोली- विपक्ष के नेताओं को राहुल पर भरोसा नहीं: भाजपा ने INDIA गठबंधन में नेतृत्व को लेकर ममता के बयान पर कहा, ‘विपक्ष के नेताओं को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। वे अब भी राहुल को राजनीति का कच्चा खिलाड़ी समझते हैं। विपक्ष में कई लोग हैं जो राहुल को राजनीतिक तौर पर विफल मानते हैं।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. महाराष्ट्र में सपा MVA से अलग हुई; शिवसेना UBT से कहा- आपमें और BJP में फर्क नहीं समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) से अलग होने का ऐलान किया है। दरअसल, शिवसेना (UBT) ने अखबार में विज्ञापन देकर बाबरी मस्जिद ढहाने वालों को बधाई दी थी। सपा नेता अबु आजमी ने कहा, ‘शिवसेना (UBT) हिंदुत्व का एजेंडा चला रही है, उनमें और BJP में कोई फर्क नहीं है।’ महाराष्ट्र में सपा की 2 सीटें: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ने 2 विधानसभा सीटें जीती हैं। अबु आजमी ने मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर NCP के नवाब मलिक को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी थी। वहीं, भिवंडी ईस्ट सीट पर सपा विधायक रईस कसम शेख ने शिवसेना के मंजैया शेट्टी को हराया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. एडिलेड टेस्ट में जीत के करीब ऑस्ट्रेलिया; भारत 29 रन से पीछे, स्कोर 128/5
एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट का दूसरा दिन भी ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। स्टंप्स तक भारत ने दूसरी पारी में 128 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। टीम अब भी 29 रन से पीछे है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने 86/1 के स्कोर से खेलना शुरू किया। टीम ने पहली पारी में 157 रन की बढ़त बनाई थी। मैच के हाईलाइट्स: ऋषभ पंत 28 और नीतीश कुमार रेड्डी 15 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत से रोहित शर्मा 6, केएल राहुल 7, विराट कोहली 11, यशस्वी जायसवाल 24 और शुभमन गिल 28 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया से पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट लिए, मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. मृत महिला के परिवार को ₹25 लाख देंगे अल्लू अर्जुन; पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ था हादसा फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में मृत महिला के परिवार को एक्टर अल्लू अर्जुन 25 लाख रुपए की मदद देंगे। उन्होंने मृतक रेवती के परिवार के प्रति संवेदना जताई। अल्लू ने कहा, मैं इस घटना से दुखी हूं। घायलों का इलाज अपने खर्च पर कराऊंगा।’ मृतक के पति ने अल्लू को जिम्मेदार ठहराया: अल्लू बुधवार रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ी। भगदड़ में रेवती की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। घायलों में रेवती का 9 साल का बेटा भी है। मृतक के पति भास्कर का कहना है कि पत्नी और बेटे की हालत के जिम्मेदार सिर्फ अल्लू अर्जुन हैं। अगर उनकी टीम ने थिएटर आने वाली बात पुलिस को बताई होती, तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. चप्पल-स्विमसूट पर लगाई भगवान गणेश की फोटो, विरोध के बाद वॉलमार्ट ने प्रोडक्ट हटाए
अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी वॉलमार्ट की वेबसाइट पर ऐसे चप्पल और स्विमसूट बेचे जा रहे थे, जिन पर हिंदू देवता की तस्वीरें लगी हुई थीं। अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय ने इस पर आपत्ति जताई। जिसके बाद कंपनी ने इन प्रोडक्ट्स को वेबसाइट से हटा लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. बांग्लादेश में फिर इस्कॉन मंदिर पर हमला, कट्टरपंथियों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने एक बार फिर इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाया। राजधानी ढाका के नमहट्टा इस्कॉन मंदिर में आग लगा दी गई। कोलकाता इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने बताया कि उपद्रवियों ने मंदिर में आग लगाने के लिए पेट्रोल या ऑक्टेन का इस्तेमाल किया। पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… 100 साल के शख्स ने 102 साल की प्रेमिका से शादी की 100 साल के एक अमेरिकी शख्स ने 102 साल की प्रेमिका से शादी रचाई। बर्नी लिटमैन और मार्जोरी फिटरमैन दुनिया के सबसे उम्रदराज कपल बन गए हैं। दोनों की संयुक्त उम्र 202 साल 271 दिन है। बर्नी और मार्जोरी 9 साल से डेट कर रहे थे। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को विशेष अधिकार मिल सकते हैं, जानिए आज राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…