मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:4 दिन बीते, महाराष्ट्र CM तय नहीं; कांग्रेस प्रोग्राम में राहुल का माइक बंद; लॉरेंस ने बादशाह के क्लब के बाहर ब्लास्ट कराया

नमस्कार, कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी रही, नतीजे आने के 4 दिन बाद भी CM का चेहरा फाइनल नहीं हो पाया है। एक खबर कांग्रेस सांसद राहुल से जुड़ी रही, एक कार्यक्रम के दौरान उनका माइक बंद हो गया। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. रिजल्ट के 4 दिन बाद भी महाराष्ट्र CM तय नहीं, BJP मुख्यमंत्री चुनने के लिए ऑब्जर्वर भेजेगी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के 4 दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है। BJP महाराष्ट्र में ऑब्जर्वर भेजेगी, जो विधायकों से राय लेकर CM के नाम का ऐलान करेंगे। उधर, दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और नाना पटोले ने मीटिंग की। इसमें महाराष्ट्र में कांग्रेस के हार के कारणों की समीक्षा हुई। शिंदे खुद डिप्टी CM का पद नहीं लेंगे: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। फडणवीस के CM बनने पर नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM होंगे। NCP से अजित पवार और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी नए MLA का नाम आगे कर सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. कांग्रेस के प्रोग्राम में राहुल का माइक बंद, बोले- जो दलितों की बात करेगा, उसका माइक बंद होगा राहुल गांधी की स्पीच के दौरान उनका माइक बंद हो गया। 6 मिनट बाद ऑन हुआ तो राहुल ने कहा, ‘जो दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की बात करता है, उसका माइक बंद हो जाता है। हिंदुस्तान की 90% आबादी इन्हीं वर्गों से है। माइक जितना ऑफ करना है करो, मुझे जो बोलना है, मैं बोलूंगा।’ BJP ने राहुल पर आरोप लगाए: देश के संविधान के 75 साल पूरे होने पर पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, PM मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इसके बाद BJP ने राहुल के दो वीडियो पोस्ट किए। BJP ने कहा, ‘राहुल इतने अहंकारी हैं कि उन्होंने राष्ट्रपति का अभिवादन तक नहीं किया। वह आदिवासी समुदाय से आती हैं।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. लॉरेंस ने चंडीगढ़ के 2 क्लबों के बाहर ब्लास्ट कराया, इनमें से एक क्लब रैपर बादशाह का लॉरेंस गैंग ने चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में 2 क्लबों के बाहर धमाके कराए। ब्लास्ट सेविले बार एंड लाउंज और डि’ओरा क्लब के बाहर हुआ। सेविले बार एंड लाउंज में मशहूर रैपर बादशाह की भी हिस्सेदारी है। गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रोटेक्शन मनी न देने की वजह से ये हमला हुआ है। पुलिस ने बताया बाइक सवार शख्स ने क्लब पर बम फेंका था। एक हफ्ते बाद PM मोदी का चंडीगढ़ दौरा: 3 दिसंबर को चंडीगढ़ में PM मोदी का प्रोग्राम है। इस घटना ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। आरोपियों ने पहले सेविले बार एंड लाउंज फिर डि’ओरा क्लब के बाहर बम फेंका था। दोनों क्लब के बीच की दूरी 30 मीटर है। धमाके तड़के 3.15 बजे हुए, उस समय क्लब बंद थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. भगवान के दर्शन को लेकर उदयपुर के पूर्व-राजघराने में हिंसा; प्रशासन ने पैलेस के गेट पर नोटिस लगाया राजस्थान के उदयपुर के पूर्व राजघराने में सोमवार रात हिंसा हुई। उदयपुर के सिटी पैलेस में राजघराने के सदस्यों और BJP विधायक विश्वराज सिंह के समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें कई लोग घायल भी हुए। महाराणा प्रताप के वंशजों में ऐसा झगड़ा पहली बार सामने आया है। प्रशासन ने विवादित जगह को कुर्क कर रिसीवर की नियुक्ति कर दी। इसका नोटिस सिटी पैलेस के गेट पर चिपकाया गया। क्या है पूरा मामला: उदयपुर राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे और नाथद्वारा से BJP विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक और इससे जुड़े रस्में होनी थीं। राजशाही खत्म होने के बाद भी यह रस्म प्रतीकात्मक रूप से निभाई जाती है। विश्वराज सिंह राजतिलक के बाद सिटी पैलेस के अंदर धूणी के दर्शन करने जाना चाहते थे, लेकिन सिटी पैलेस में रहने वाले उनके चाचा अरविंद सिंह के परिवार ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. संभल हिंसा के 2 नए वीडियो सामने आए, आरोपी CCTV तोड़ते दिखे; इंटरनेट बैन बरकरार यूपी की संभल पुलिस ने मंगलवार को दो नए वीडियो जारी किए। इनमें चेहरे रुमाल से बांधे उपद्रवी CCTV तोड़ते हुए दिख रहे थे। संभल में मंगलवार को स्कूल खोल दिए गए हैं, लेकिन इंटरनेट बैन बरकरार है। संभल हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई थी, अब तक 25 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। ​​​​​​ राहुल गांधी संभल जाएंगे: सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भास्कर को बताया, ‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक-दो दिन में संभल आ सकते हैं। उनके आने की तारीख अभी तय नहीं है।’ हिंसा प्रभावित इलाके में अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। ज्यादातर घरों के बाहर ताले लटके हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. पाकिस्तान में इमरान समर्थकों का हिंसक मार्च, प्रदर्शन में 7 की मौत; इमरान की रिहाई की मांग पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया। इसमें 4 प्रदर्शनकारी और 3 पुलिसकर्मी समेत 7 लोग मारे जा चुके हैं। इमरान समर्थकों ने राजधानी इस्लामाबाद के डी चौक पर कब्जा कर लिया, बाद में आर्मी ने इसे खाली कराया। डी चौक इलाके में राष्ट्रपति भवन, PM ऑफिस, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट हैं। बुशरा बीबी बोलीं- जब तक खान नहीं मिलेंगे हम हटेंगे नहीं: इमरान की पत्नी बुशरा बीबी ने कहा है कि जब तक उन्हें खान नहीं मिल जाते, प्रदर्शन जारी रहेगा। हिंसा से निपटने के लिए इस्लामाबाद में धारा 245 लगाई गई है। प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश है। पाकिस्तानी सेना को किसी भी इलाके में कर्फ्यू लगाने का अधिकार दिया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. बांग्लादेश में इस्कॉन धर्मगुरु की गिरफ्तारी से भारत नाराज, कहा- हक मांगने वाले जेल भेजे जा रहे बांग्लादेश में इस्कॉन के धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और चटगांव कोर्ट से जमानत खारिज होने पर भारत ने नाराजगी जाहिर की। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन शांतिपूर्ण सभाओं के जरिए सही मांगें करने वाले धार्मिक नेता के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं।’ चिन्मय प्रभु के समर्थकों पर लाठीचार्ज: पुलिस ने चटगांव कोर्ट के बाहर चिन्मय प्रभु के समर्थकों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर रबर बुलेट्स का इस्तेमाल किया। इसमें कई लोग घायल हो गए। चटगांव में प्रदर्शन के दौरान एक वकील की मौत हो गई है। सैफुल इस्लाम की मौत कैसे हुई, फिलहाल ये साफ नहीं है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… धोखाधड़ी की तो कर्मचारी को करना होगा सुसाइड, बैंक ने बनाया ये नियम
जापान के शिकोकू बैंक में नौकरी जॉइन करने से पहले एक शपथ दिलाई जाती है। अगर कोई कर्मचारी फाइनेंशियल फ्रॉड करते पकड़ा गया तो उसे ‘सुसाइड’ करना होगा। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, 23 कर्मचारियों ने एग्रीमेंट पर साइन किए हैं। बैंक ने कहा कि ये एग्रीमेंट जिम्मेदारी और नैतिकता को बढ़ावा देने के लिए है। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… मेष राशि के लोग बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करेंगे। मिथुन राशि वालों को ऑफिस का प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी​​​, जानिए आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *