मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:48 घंटे में 21 कोरोना पेशेंट की मौत; तेजप्रताप बोले- मुझे तेजस्वी से अलग करने की साजिश; IPL फाइनल बेंगलुरु Vs पंजाब

नमस्कार, कल की बड़ी खबर देश में बढ़ते कोरोना मामलों की रही। एक खबर पूर्व RJD नेता तेजप्रताप यादव के बयान की रही। वहीं पंजाब किंग्स 11 साल बाद IPL के फाइनल में पहुंची है। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. देश में 9 दिन में 14 गुना बढ़े कोरोना केस, 48 घंटे में 21 मौतें, 3783 एक्टिव केस देश में कोरोना के एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर 3783 हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1400 मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, 22 मई को देश में 257 केस थे। 9 दिन में कोरोना केस 14 गुना बढ़े हैं। 2 दिन में 21 कोरोना पेशेंट की मौत हुई है। महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा 7-7 लोगों ने जान गंवाई। बेंगलुरु में तीनों डोज ले चुके मरीज की मौत: 31 मई को बेंगलुरु में 63 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे दोनों वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज भी लगी थी। कर्नाटक सरकार ने लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता का खास ध्यान रखने की अपील की। बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच कराने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर… 2. तेजप्रताप बोले- मां-पापा का आदेश भगवान से बढ़कर, तेजस्वी से कहा भरोसा रखना, मैं साथ हूं RJD से निकाले जाने के 6 दिन बाद तेजप्रताप यादव ने माता-पिता लालू और राबड़ी के नाम इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि मां-पापा आप और आपका आदेश भगवान से बढ़कर है। तेजप्रताप ने भाई तेजस्वी के लिए भी एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि उन्हें अलग करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा;- मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। लालू ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया: RJD सुप्रीमो लालू यादव ने 25 मई को तेजस्वी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि बड़े बेटे का आचरण गैर जिम्मेदाराना और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। दरअसल, 24 मई को अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप को लेकर तेजप्रताप यादव ने फेसबुक पर पोस्ट की थी। इसके बाद उनकी और अनुष्का की फोटोज वायरल हुई थीं।
पढ़ें पूरी खबर… 3. क्रिकेटर रिंकू सिंह-सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को, 6 महीने बाद वाराणसी में शादी क्रिकेटर रिंकू सिंह और जौनपुर के मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की सगाई 8 जून को लखनऊ में होगी। शादी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। यह जानकारी प्रिया के विधायक पिता तूफानी सरोज ने दी। रिंग सेरेमनी में दोनों परिवारों के करीबी मौजूद रहेंगे। प्रिया 25 साल उम्र में सांसद चुनी गईं: प्रिया सरोज 2024 में 25 साल की उम्र में सांसद चुनी गई थीं। उनके पिता तूफानी भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। रिंकू ने 30 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46.09 की एवरेज से 507 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 4. पूर्वोत्तर में बारिश-लैंड स्लाइड से 32 लोगों की मौत, त्रिपुरा में 1300 परिवार शिफ्ट किए गए पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश से स्थिति गंभीर होती जा रही है। दो दिन में 32 लोगों की मौत हो गई। असम में 16, अरुणाचल में 9, मिजोरम में 4 और मेघालय में 3 लोगों की जान गई। असम के 15 से अधिक जिलों में 78 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। त्रिपुरा में 1300 परिवार को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। वहीं, मणिपुर में बाढ़-लैंडस्लाइड के कारण 3,802 लोग प्रभावित हुए। 883 घर क्षतिग्रस्त हुए। दिल्ली-NCR में शनिवार दोपहर मौसम बदला। यहां 76KMPH की रफ्तार से तेज आंधी चली। पढ़ें पूरी खबर… 5. शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध का मुकदमा शुरू, हसीना पर 5 आरोप
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध से जुड़े आरोपों में ट्रायल शुरू हो गया है। मामले की सुनवाई बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) में चल रही है। 12 मई को हसीना के खिलाफ जांच रिपोर्ट सौंपी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, हसीना पर 5 जुलाई 2024 को हुए आंदोलन के दौरान 5 आरोप हैं। आंदोलन में 1500 लोग मारे गए थे। हसीना का पासपोर्ट रद्द, गिरफ्तारी वारंट जारी: बांग्लादेश में 5 अगस्त, 2024 को हसीना सरकार का तख्तापलट हुआ था। इसके बाद बनी यूनुस सरकार ने हसीना पर हत्या, अपहरण से लेकर देशद्रोह के 225 से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। बांग्लादेश सरकार ने उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया, उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया। हसीना तख्तापलट के बाद से भारत में रह रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 6. पंजाब किंग्स 11 साल बाद IPL फाइनल में; क्वालिफायर-2 में मुंबई को 5 विकेट से हराया पंजाब किंग्स ने IPL के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 11 साल बाद IPL के फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले टीम ने 2014 के सीजन का खिताबी मुकाबला खेला था। अब 3 जून को पंजाब और बेंगलुरु के बीच फाइनल खेला जाएगा। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। पंजाब ने जीत का टारगेट 19 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर लिया। मैच के हाईलाइट्स: मुंबई से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव 44-44 रन की पारियां खेलीं। जॉनी बेयरस्टो ने 38 रन बनाए। पंजाब की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई को 2 विकेट मिले। पंजाब से नेहल वाधेरा ने 48 और जोश इंग्लिस ने 38 रन बनाए। कप्तान श्रेयस ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 41 बॉल पर नाबाद 87 रन की पारी खेली। मुंबई से अश्विनी कुमार ने 2, हॉर्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिए।
पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… भगवान जगन्नाथ के रथ में सुखोई जेट के टायर लगाए कोलकाता इस्कॉन की जगन्नाथ रथ यात्रा में इस बार खास बदलाव हुआ है। 48 साल बाद रथ के पहिए बदले गए हैं। पहले रथ में बोइंग विमान के टायर लगे थे। पुराने बोइंग विमान के टायर मिलना मुश्किल था, इसलिए अब रूसी सुखोई फाइटर जेट के टायर लगाए जा रहे हैं। रथ यात्रा 27 जून से 5 जुलाई तक चलेगी। पढ़ें पूरी खबर… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या राशि वालों को लिए बिजनेस में नया तरीका अपनाना फायदेमंद होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए सुखद दिन रहेगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *