मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:BJP बोली- देश शोक में, राहुल न्यू ईयर मनाने वियतनाम गए; रोहित शर्मा हार से मेंटली डिस्टर्ब; आरोप- प्रियंका को आतंकियों ने जिताया

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही तकरार की रही। एक खबर मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बयान से जुड़ी रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. BJP बोली- राहुल, मनमोहन के अस्थि विसर्जन से गायब रहे, कांग्रेस बोली- परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखा BJP ने आरोप लगाया कि डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में कांग्रेस और गांधी परिवार का कोई भी नेता नहीं पहुंचा। BJP IT सेल के चीफ अमित मालवीय ने X पर लिखा, ‘जब पूरा देश पूर्व PM के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल नए साल का जश्न मनाने वियतनाम चले गए।’ इन आरोपों पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ‘परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए कांग्रेस का कोई भी नेता अस्थि विसर्जन में शामिल नहीं हुआ था।’ डॉ. मनमोहन के स्मारक के लिए ट्रस्ट बनेगा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्पेशल मेमोरियल बनाने की मांग की, जिसे गृह मंत्रालय ने मान लिया है। दिल्ली में एकता स्थल है। यहां 9 में से 7 स्थल पर पूर्व PM और पूर्व राष्ट्रपति के स्मारक बन चुके हैं, 2 जगह खाली हैं। स्पेशल मेमोरियल बनाने में समय लगेगा। ट्रस्ट बनाना होगा, वही मेमोरियल बनाएगी। वाजपेयी जी के समय भी यही हुआ था।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. रोहित बोले- मेलबर्न की हार मेंटली डिस्टर्ब करने वाली, मुझमें बदलाव की जरूरत, सिडनी टेस्ट जीतकर कमबैक करेंगे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘यह हार मेंटली बहुत डिस्टर्बिंग हैं, मैच में मैंने कई चीजें ट्राई की, लेकिन वैसा रिजल्ट नहीं मिला, जैसा हमें चाहिए था। कुछ नतीजे हमारे हक में नहीं रहे, एक कप्तान और बैटर के तौर पर यह निराशाजनक है। खुद में और टीम में कई बदलाव करने की जरूरत है। मोमेंटम ऑस्ट्रेलिया के पास है, लेकिन भारतीय टीम सिडनी में जीतकर कमबैक करना चाहेगी।’ सिडनी टेस्ट 3 जनवरी से: टीम इंडिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट 184 रन से हार गई। आखिरी दिन मैच बचाने के लिए भारत को 92 ओवर बैटिंग करनी थी, लेकिन टीम 79.1 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे हो गया, अब आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. पवन कल्याण ने अल्लू की गिरफ्तारी को सही बताया, ये भी कहा- भगदड़ केस में एक्टर पूरी तरह जिम्मेदार नहीं आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण ने एक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को सही बताया। हालांकि, ये भी कहा कि घटना के लिए अल्लू अर्जुन ही पूरी तरह जिम्मेदार नहीं हैं। दरअसल, इसी साल आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन के बीच तनाव की खबरें आई थीं। अल्लू ने पवन की सीट पर उनकी विरोधी पार्टी के कैंडिडेट का प्रचार किया था। 13 दिसंबर को अरेस्ट हुए थे अल्लू: हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हुई थी। अल्लू 13 दिसंबर को अरेस्ट हुए थे, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई। नियमित जमानत के लिए सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने सुनवाई 3 जनवरी तक के लिए टाल दी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. दिल्ली में पुजारी-ग्रंथी को हर महीने ₹18000 मिलेंगे; इमामों को 17 महीने से सैलरी नहीं मिली
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली की सत्ता में दोबारा आती है, तो मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए भत्ता दिया जाएगा। ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इधर, दिल्ली वक्फ बोर्ड के इमामों ने केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इमामों का दावा है कि उन्हें 17 महीने से सैलरी नहीं मिली है। BJP बोली- AAP की घोषणा हवा-हवाई: भाजपा ने कहा है कि केजरीवाल ने 10 साल बाद मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ठगने के लिए नई योजना की घोषणा की है, लेकिन दिल्ली में कितने पुजारी और ग्रंथी हैं, उन्हें इसका पता तक नहीं है। चुनाव से पहले झूठे वादों की झड़ी लगा दी गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. किसान नेता डल्लेवाल 35 दिन से अनशन पर, अस्पताल नहीं गए; SC के आदेश पर अफसर मनाने गए थे 35 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को पुलिस अस्पताल में भर्ती नहीं करा सकी। डल्लेवाल ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया था कि 31 दिसंबर से पहले डल्लेवाल को अस्थायी अस्पताल में शिफ्ट करें। आज फिर केस की सुनवाई होगी। किसान संगठन सभी फसलों पर MSP की गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. इसरो का स्पेडेक्स मिशन लॉन्च, अब 7 जनवरी को दोनों स्पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष में जोड़ेगा ISRO इसरो ने श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे SpaDeX यानी, स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन लॉन्च किया। PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी से 470 किमी ऊपर डिप्लॉय किया गया। अब 7 जनवरी 2025 को इस मिशन में अंतरिक्ष में बुलेट की स्पीड से दस गुना ज्यादा तेजी से ट्रैवल कर रहे इन दो स्पेसक्राफ्ट्स को कनेक्ट किया जाएगा। मिशन सफल रहा तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… UP के हरदोई में भालू बनकर फसल बचा रहा किसान UP के हरदोई में एक किसान ने फसलों की रखवाली के लिए भालू का भेष बनाया है। रामनरेश सिंह आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने की समस्या से परेशान थे। उनके पास भालू की पोशाक खरीदने के पैसे नहीं थे। गांव के लोगों ने इसके लिए चंदा कर पैसे जुटाए।
पढ़ें पूरी खबर… भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. वृष राशि वालों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। मिथुन राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति सुखद रहेगी। जानिए आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *