मॉर्निंग वॉक के दौरान खरीफाटक ब्रिज से नीचे गिरा शख्स:रीढ़ की हड्डी टूटने से मौत; अचानक सामने आई कार बचने में हुआ हादसा

विदिशा के खरीफाटक ब्रिज से नीचे गिरे शख्स की सोमवार शाम को मौत हो गई। करैयाखेड़ा निवासी कमलेश किरार पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह सोमवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला, इस दौरान घने कोहरे में सामने से आई कार से बचने के लिए रेलिंग के पास गया और रेलिंग की ऊंचाई कम होने कारण पुल से 40 फीट नीचे गिर गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति में कोई सुधार नहीं होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सोमवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंलगवार को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। रीढ़ की हड्डी टूटने से मौत हुई डॉक्टरों ने बताया कि शख्स के काफी ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। साथ ही सिर और पैरों में गंभीर चोट आई थी। उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन वह बच नहीं सका। परिजनों ने बताया कि उनका एक बेटा भोपाल में काम करता है, वहीं दूसरा बेटा विदिशा में पढ़ाई करता है। अब तक 6 लोगों ने जान गंवाई जानकारी के अनुसार, साल 2018 में सेतु निगम ने इस एक किमी लंबे ओवर ब्रिज का निर्माण किया था। इसमें पैदल चलने के लिए फुटपाथ नहीं है। वहीं, ब्रिज रेलिंग भी काफी छोटी है। इसके चलते अभी तक 6 लोग अपनी जान गंवा चुके है। सितंबर महीने में एक दंपती की मौत के बाद विधायक मुकेश टंडन समेत प्रशासनिक और सेतु निगम के अधिकारियों ने ब्रिज का निरीक्षण किया था। लेकिन, निरीक्षण में खामियां सामने आने के बाद भी पुल पर अब तक एक जाली नहीं लगी है। ु

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *