संगरूर|मॉल में काम करता कर्मचारी 1 लाख 5 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया। अतुल नेगी निवासी गढ़वाल (उत्तराखंड) हाल आबाद संगरूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धूरी रोड स्थित मॉल में मैनेजर का काम करता है। उसने सुरजीत सिंह निवासी कंडियार (जम्मू कश्मीर) को वेटरों का कैप्टन रखा था। सुरजीत सिंह 8 मार्च को सुबह काम पर आया था लेकिन दोपहर करीब 3.15 बजे वह काम पर नहीं था। उन्होंने सुरजीत सिंह को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। जब मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो पता चला कि सुरजीत सिंह कैश काउंटर के दराज से करीब 1 लाख 5 हजार रुपए चोरी कर ले गया है। पुलिस ने थाना सदर संगरूर में सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।