मोंगरा बैराज, मटियामोती और मोखली में रिजर्व कराया पानी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव गर्मी के दौरान शहर में जलापूर्ति सामान्य बनाए रखने नगर निगम ने जलाशयों में ​रॉ वाटर रिजर्व करा दिया है। बढ़ती जरूरत को देखते हुए मोंगरा बैराज के अलावा मटियो​मोती बांध, मोखली एनीकट में भी पानी रिजर्व कराया गया है। जरूरत को देखते हुए इन जलाशयों से पानी मोहारा एनीकट में मंगाया गया है। वर्तमान में मोहारा एनीकट में 6 फीट पानी मौजूद है। जिससे फरवरी में जलापूर्ति पूरी हो जाएगी। निगम प्रशासन ने मार्च के पहले सप्ताह में मोखली एनीकट से पानी लाने की तैयारी की है। पहले चरण में 50 एमसीएफटी पानी एनीकट से रिलीज कर मोहारा लगाया जाएगा। इसके अलावा 300 एमसीएफटी पानी भी दोनों जलाशय में रखा गया है। बता दें कि बीते साल जलसंकट अधिक बढ़ने की वजह से शहर में सिर्फ एक टाइम पान की सप्लाई दी जा रही थी। जिसे देखते हुए इस बार रिजर्व वाटर की मात्रा बढ़ाई जा रही है। महापौर मधुसूदन यादव ने भी जलाशय पहुंचकर ​िनरीक्षण किया और पानी की जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *