मोंगरी में 3 दिवसीय मानस गान 15 से

बालोद | गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम मोंगरी (सलौनी) में विराट महाशिवरात्रि के अवसर पर जय श्री राम सेवा समिति एवं ग्रामवासियों के तत्वाधान में 15 से 17 फ़रवरी तक तीन दिवसीय भव्य मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन के प्रथम दिन मन मंदिर मानस परिवार मोंगरी, नवनीत मानस परिवार कुथरेल, एवं रागिनी बालिका मानस परिवार बालोद अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन श्री राम मानस परिवार मोंगरी, रुद्राक्ष मानस परिवार करंजा भिलाई, नवदीप बालिका मानस परिवार अम्बागढ़ चौकी, एवं मोर मयारू मानस परिवार गुदगुदा धमतरी मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। सम्मेलन के अंतिम दिन जय नंदिश्वर मानस परिवार मोंगरी, राजहंस मानस परिवार सोनसायटोला अम्बागढ़ चौकी, एवं दाई के दुलार मानस परिवार कन्हारपुरी धमतरी सहित अन्य मंडलियां प्रस्तुति देंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *