कलंगपुर| ग्राम मोखा में लोककला महोत्सव 11 से 13 जनवरी तक रखा गया है। 11 जनवरी को राउत नाचा खजरी, श्रीराम मानस पार्टी पिपरहट्टा, बस्तरहिन रामधुनी मंडली मोहला व लोक सांस्कृतिक कर्मा नृत्य की प्रस्तुति होगी। 12 जनवरी को आदिवासी लोकनृत्य सरईटोला, भोजली, बांसगीत (परसमनी मानस परिवार रायपुर), संगी जहुरिया रामधुनी गोजी, पंडवानी कंकालीन की प्रस्तुति होगी। 13 जनवरी को भरथरी, गम्मत झन भूलो मां बाप ल नाचा पार्टी पचपेड़ी, जय गुरुदेव मांस संकीर्तन छुरा, विद्यादायिनी जस झांकी परिवार धनडोंगरी का आयोजन होगा। 14 जनवरी को मड़ई होगी।


