मोगा के तालाब में मिला युवक का शव:समाज सेवा संस्था ने बाहर निकाला, दो दिन से लापता था, लुधियाना का रहने वाला

मोगा के गांव किली चाहल के निकट एक तालाब से बुधवार दोपहर बाद एक व्यक्ति का शव पानी में बहता मिला। जहां समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने पुलिस के सहयोग से शव को बाहर निकालकर मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। समाज सेवा सोसाइटी के पदाधिकारी बलजीत सिंह चानी ने बताया कि उन्हें अजितवाल पुलिस स्टेशन की ओर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, गांव किली चाहल के तालाब में एक व्यक्ति का शव बह रहा था। चानी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और शव को पानी से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान सतपाल सिंह के तौर पर हुई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस थाना अजितवाल के हेड कांस्टेबल राज सिंह ने परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मोहकम सिंह ने बताया कि सतपाल सिंह लुधियाना जिले के लीला हलबाद गांव चुहड्ड चक का निवासी था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, सतपाल सिंह पिछले दो दिनों से लापता था। परिवार ने उसकी कई जगहों पर तलाश की थी, लेकिन वह नहीं मिला था। परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी और मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *