मोगा के व्यक्ति की 3 करोड़ की लॉटरी लगी:कुलदेवी के दर्शन कर लौटते समय खरीदी थी टिकट; चश्मा खरीदने के लिए रुके थे

मोगा जिले के निहाल सिंह वाला निवासी महेंद्र सिंह ने 3 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। एक सामान्य यात्रा के दौरान खरीदी गई टिकट ने उन्हें यह बड़ा इनाम दिलाया, जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। महेंद्र सिंह गुरुग्राम से अपनी कुलदेवी के दर्शन कर लौट रहे थे। उनके घर में पहले से ही खुशी का माहौल था, क्योंकि कुछ ही दिनों में उनके बेटे की शादी होने वाली है। इसी खुशी में वह मंदिर में माथा टेकने गए थे। चश्मा खरीदने रुके थे गुरुग्राम से वापसी के दौरान, वे पातड़ा के बाजार में चश्मा खरीदने के लिए रुके। इसी दौरान उनकी नज़र एक लॉटरी स्टॉल पर पड़ी। महेंद्र सिंह को अचानक लॉटरी खरीदने का विचार आया, तभी उन्होनें एक टिकट खरीद ली। 3 करोड़ का जैकपॉट लगा महेंद्र सिंह ने महा शिवरात्रि बम्पर 2026 ड्रॉ की टिकट खरीदी थी, जिसे नागालैंड स्टेट लॉटरी द्वारा जारी किया गया था। ड्रॉ के रिजल्ट घोषित होने पर, उनकी टिकट संख्या 736121 को पहला इनाम, 3 करोड़ रुपए का जैकपॉट लगा। परिवार में खुशी का माहौल इस बड़ी जीत की खबर मिलते ही महेंद्र सिंह के परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। चश्मा खरीदने के लिए किया गया एक छोटा सा ठहराव उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *