मोगा पुलिस ने गुम हुए 160 मोबाइल बरामद किए:मालिकों को लौटाए; SSP बोले- गुम होने पर CEIR पोर्टल पर शिकायत दें

मोगा पुलिस ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 160 गुम हुए मोबाइल बरामद किए हैं। ये फोन 1 जनवरी, 2026 से अब तक गुम हुए थे। इन्हें पंजाब के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य के बाहर से भी खोजा गया। 2 मार्च को मोगा पुलिस ने एक समारोह कर इन मोबाइल्स को उनके असली मालिकों को लौटा दिया। इस पहल की मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों और आम जनता ने सराहना की। पुलिस ने कहा- CEIR पोर्टल पर शिकायत दें मोगा पुलिस ने बताया कि वह गुम या चोरी हुए मोबाइल फोनों की तकनीकी माध्यम से तेजी से ट्रेसिंग जारी रखेगी ताकि उन्हें जल्द से जल्द मालिकों तक पहुंचाया जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं। SSP बोले- मोबाइल खरीदने से पहले पूरी जानकारी लें SSP मोगा अजय गांधी ने आम जनता से अपील की है कि किसी से भी मोबाइल फोन खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें। उन्होंने संदिग्ध या अज्ञात व्यक्ति से बिना किसी दस्तावेज के मोबाइल फोन न खरीदने की सलाह दी। पुलिस को तुरंत शिकायत देने की बात कही उन्होनें कहा कि यदि कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है, तो उसे उसके असली मालिक या नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा कराएं ताकि उसका दुरुपयोग न हो। उन्होंने उपयोगकर्ताओं से अपने मोबाइल फोन में मौजूद महत्वपूर्ण डेटा की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी लॉक लगाने और किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करने का आग्रह किया। उन्होंने CEIR पोर्टल के बारे में अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया, जिससे गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढने में मदद मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *