मोगा पुलिस ने चोरी के आरोपी को पकड़ा:बाइक बरामद, चुराकर लाया था, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

मोगा जिले में पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक बाइक बरामद हुई हैा जानकारी देते हुए लोपों पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक थानेदार बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान लोपो रोड सेमनाला के पास उन्हें सूचना मिली कि गांव लंघेयाना निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है। सूचना के अनुसार, वह चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गांव रसूलपुर से लोपो जाने वाले लिंक रोड पर सेमनाले के पास एक शेड में खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था। आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बारमद इस सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने बताए गए स्थान पर छापा मारा और आरोपी गुरप्रीत सिंह को चोरी के मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। उसके खिलाफ थाना बधनीकलां में चोरी का मामला दर्ज किया गया है।सहायक थानेदार बलबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह मोटरसाइकिल लगभग दो महीने पहले बाघापुराना के पास गांव लंघेयाना स्थित पीर बाबा निगाहा से चुराया था। बता दे कि पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *