मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जहां सीआईए स्टाफ मोगा ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई कोट ईसे खां इलाके में की गई। डीएसपी जसविंदर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ मोगा की एक टीम मेन चौक कोट ईसे खां में मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि जसकरण सिंह उर्फ करण (निवासी बेरीवाल उर्फ बेरी कादरा, थाना सदर जीरा) और लुका (निवासी कटोरा, थाना सदर जीरा) मिलकर हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करते हैं।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज सूचना के अनुसार, दोनों आरोपी दाना मंडी कोट ईसे खां में ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। थाना कोट ईसे खां में मुकदमा नंबर 44, दिनांक 25-02-2026 को धारा 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच एसआई सतनाम सिंह द्वारा की गई। पकड़े गए आरोपियों के पास से हेरोइन बरामद पुलिस टीम ने बताई गई जगह पर छापा मारा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उप पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में जसकरण सिंह की जींस की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफे में 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में किया पेश पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे हेरोइन के स्रोत और आगे की सप्लाई चेन के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।


