मोगा पुलिस ने नशे के साथ 3 आरोपी पकड़े:हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद, सभी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन व्यक्तियों को भारी मात्रा में हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना महिणा के सहायक थानेदार नाहर सिंह अपनी टीम के साथ देर रात गश्त कर रहे थे। गांव कपूरे के पास उन्हें एक एक्टिवा स्कूटी सवार युवक पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। जिसकी पहचान गांव सैदे शाह वाला निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गगना के रूप में हुई। उसके कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी से हेरोइन मिला इसी क्रम में, थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार सरदारा सिंह ने गश्त के दौरान साधांवाली बस्ती, मोगा निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जेड ब्लैक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया। तीसरे आरोपी से नशीली गोलिां मिली तीसरे कार्रवाई में, थाना अजीतवाल के हवलदार जुझार सिंह ने गश्त के दौरान गांव चूहड़चक निवासी सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशीले पदार्थों के स्रोत और उनकी आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाया जा सके। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *