मोगा जिले के धर्मकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी और लूट की वारदातों में शामिल एक गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में कुल 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बैटरियां और डीजल भी बरामद किया है। बता दे कि यह मामला 12 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता सुलेस कुमार, जो जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड में मैनेजर हैं, ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:40 बजे उनकी कंपनी का ड्राइवर 24 बैटरियां लेकर गांव चाब स्थित कैंप जा रहा था।
वाहन लूटकर हुए थे फरार रास्ते में पांच अज्ञात व्यक्तियों ने गाड़ी नंबर रोककर ड्राइवर के साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी की चाबी और मोबाइल फोन छीन लिया और वाहन लेकर फरार हो गए। कंपनी के जीपीएस सिस्टम की मदद से लगभग एक घंटे बाद गाड़ी गांव बड्डूवाल से बरामद कर ली गई। गाड़ी से सभी 24 बैटरियां गायब थीं हालांकि, गाड़ी से सभी 24 बैटरियां गायब थीं। इस संबंध में थाना धर्मकोट में मुकदमा नंबर 41, दिनांक 12 फरवरी 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले लखवीर सिंह उर्फ लखा, गुरजंट सिंह उर्फ जंटा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार इनसे लगभग 15,000 रुपये मूल्य की दो बैटरियां और 25 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया था। बाद में शिकायतकर्ता के पूरक बयान के आधार पर कंपनी के सेफ्टी मैनेजर जतिंदर सिंह और ड्राइवर अमरनाथ को भी साजिश में शामिल पाया गया। रिमांड पर लेगी पुलिस पुलिस ने इन दोनों को भी नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। सभी पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड लिया जा रहा है, ताकि वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।


