मोगा पुलिस ने 11 तस्करों को किया गिरफ्तार:हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद, NDPS और एक्साइज एक्ट के तहत केस

मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध शराब के साथ 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि जिला पुलिस अधीक्षक, मोगा ने इस संबंध में जानकारी दी। थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार जगदेव सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर भिंडरकलां निवासी जगजीत सिंह उर्फ रवि और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को 8 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। इसी तरह, हवलदार कुलजीत सिंह ने भिंडरकलां निवासी अमृतपाल सिंह उर्फ पंडित को 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तचार वहीं थाना कोटईसे खां के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी दौलेवाला के इंचार्ज सहायक थानेदार जगमोहन सिंह ने नाकाबंदी के दौरान दौलेवाला निवासी जसवीर कौर से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना समालसर की सहायक थानेदार सतनाम कौर ने राजेयाना गांव निवासी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर पकड़ा गया, नशे की गोलियां बरामद पुलिस चौकी बलखंडी के इंचार्ज सहायक थानेदार बूटा सिंह ने गश्त के दौरान चूहड़चक्क गांव निवासी हरदीप सिंह उर्फ मड्डा और जस्सा सिंह को 40 नशीली गोलियों के साथ काबू किया। थाना बाघापुराना के अंतर्गत पुलिस चौकी नत्थूवाला गर्बी के इंचार्ज सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने माहला कलां गांव निवासी सतनाम सिंह और नत्थूवाला गर्बी निवासी बलराज सिंह से 28 नशीली गोलियां बरामद कीं। एन.डी.पी.एस. एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज थाना फतेहगढ़ पंजतूर की सहायक थानेदार सुरेंद्र कौर ने गश्त के दौरान संघेड़ा गांव निवासी रंजीत सिंह उर्फ जतिन और कुलवंत सिंह उर्फ काला को सवा सात बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।सभी कथित आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *