मोगा-फिरोजपुर रोड पर हादसा, दो युवक घायल:सड़क पर अचानक कुत्ता आने से असंतुलित होकर गिरी एक्टिवा, अस्पताल में कराया भर्ती

मोगा-फिरोजपुर रोड हाईवे पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान विक्रमजीत सिंह और अमित कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक लुधियाना से मोगा फ्लेक्स बोर्ड का काम करने आ रहे थे। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब उनकी एक्टिवा के आगे अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन असंतुलित हो गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *