मोगा में अवैध हथियार समेत दो गिरफ्तार:5 देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद, एक पर नशा तस्करी के दो मामले पहले से दर्ज

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोगा-जालंधर रोड पर दिल्ली कॉलोनी लिंक रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह और सतपाल के रूप में हुई है। कुलदीप फिरोजपुर का रहने वाला है, जबकि सतपाल मोगा का निवासी है। आरोपियों के पास से 5 देसी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह के अनुसार, कोटकपूरा बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। जांच में सामने आया है कि सतपाल के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *