मोगा में एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत:स्कॉर्पियो और वरना कार की टक्कर, महिला समेत 2 लोग घायल

मोगा जिले के बधनी कलां के पास स्कॉर्पियो और वरना कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मोगा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो संतुलन बिगड़ने से फुटपाथ पार कर सामने से आ रही वरना कार से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। हादसे में बिलासपुर के रहने वाले स्कॉर्पियो चालक जरनैल सिंह और शेरपुर तहिबा के रहने वाले वरना चालक कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *