मोगा में कांग्रेस समिति सदस्य का गन पॉइंट पर अपहरण:चेयरमैन चुनाव से पहले कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, आम आदमी पार्टी पर आरोप

मोगा में ब्लॉक समिति के चेयरमैन चुनाव से पहले कांग्रेस के ब्लॉक समिति सदस्य अमनदीप सांघा का गन पॉइंट पर अपहरण कर लिया गया। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुई, जब वह अपने भाई के साथ डीसी दफ्तर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक समिति के मौजूदा सदस्य अमनदीप सांघा अपने भाई जसवंत सिंह के साथ ऑल्टो कार में मोगा के डीसी दफ्तर जा रहे थे। गांव घलकलां के पास 3-4 गाड़ियों में आए कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। हमलावरों ने गन प्वाइंट पर अमनदीप सांघा को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठाया और फरार हो गए। कांग्रेस का आम आदमी पार्टी पर आरोप इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। मोगा कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के पास बहुमत नहीं है, जिसके चलते चेयरमैन चुनाव को प्रभावित करने के लिए उनके ब्लॉक समिति मेंबर का अपहरण करवाया गया है। चुनाव रद्द करने की मांग मालविका सूद ने इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया और कांग्रेस के लिए इंसाफ की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि आज होने वाले चेयरमैन चुनाव को तुरंत रद्द किया जाए। घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाना सदर के बाहर सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *