मोगा में कीर्ति किसान यूनियन की बैठक:बेअंत सिंह कन्वीनर चुने गए, भाकियू उगराहां के कार्यकर्ता संगठन में शामिल

मोगा जिले की ब्लॉक निहाल सिंह वाला की कीर्ति किसान यूनियन ने गांव खाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। ब्लॉक प्रधान बेअंत सिंह मल्लेयाना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में किसान मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। इसमें सूबा प्रधान निरभै सिंह ढुडीके और जिला सचिव चमकौर सिंह रोडे खुर्द विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन उगराहां, गांव खाई के कई कार्यकर्ता कीर्ति किसान यूनियन में शामिल हुए। संगठन में उनका स्वागत किया गया। जिला मीट प्रधान नजर सिंह खाई ने नए सदस्यों को आश्वासन दिया कि गांव खाई के किसानों से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। बैठक में गुरप्रीत सिंह सह-कन्वीनर चुने गए बैठक के दौरान बेअंत सिंह खाई को कन्वीनर और गुरप्रीत सिंह खाई को सह-कन्वीनर चुना गया। ब्लॉक प्रधान बेअंत सिंह मल्लेयाना ने सभी नए साथियों का धन्यवाद किया।सूबा प्रधान निरभै सिंह ढुडीके ने किसानों से अपनी मांगों के लिए एकजुट होने और संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। इस बैठक में नवकरणजीत कुमार, बेअंत सिंह, सुरजीत सिंह, जसवंत सिंह, रामपाल सिंह, प्रदीप सिंह, लखविंदर सिंह, साधु सिंह, जगदेव सिंह, सुखमंदर सिंह, मख्खन सिंह, जसविंदर सिंह, जगतार सिंह, कलवंत सिंह, प्रीतम सिंह, छिंदादीन, निर्मल सिंह और सुदागर सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *