मोगा में चोरों ने 3 दुकानों के शटर तोड़े:टाटा ऐस में भरकर ले गए चोरी का सामान, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

मोगा में जालंधर रोड पर स्थित गांव कमालके में अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। धर्मकोट पुलिस ने पीड़ित दुकानदार रणजीत सिंह निवासी जींदड़ा के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर लछमन सिंह ने बताया कि चोरों ने एक वर्कशॉप, एक किरयाना की दुकान और एक लुब्रिकेटर की दुकान को निशाना बनाया। उन्होंने दुकानों के शटर तोड़कर कीमती सामान टाटा ऐस में भरकर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमालके पुलिस चौकी के इंचार्ज सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों को पकड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। पुलिस को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *