मोगा में टिप्पर की टक्कर से युवक की मौत:बाइक पर सवार होकर जा रहा था, लोगों ने दौड़कर चालक को पकड़ा

पंजाब के मोगा में तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर जमा हुए लोगों ने हादसे को अंजाम देकर भाग रहे टिप्पर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि गांव लंगेआना सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का रहने वाला गुरदेव सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव के मेन रोड से जा रहा था। पीछे से आए तेज रफ्तार टिप्पर ने गुरदेव की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दूर जाकर गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल गुरदेव को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि हमने हादसे को अंजाम देकर भाग रहे टिप्पर चालक को पकड़ लिया है। आरोपी टिप्पर चालक की पहचान मानसा निवासी जोरा सिंह के रुप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *