मोगा में तेजधार हथियारों से किया हमला:पुरानी रंजिश में की वारदात, लोगों ने किया फायरिंग का दावा

मोगा की पुरानी दाना मंडी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान गोधेवाला निवासी जसवीर सिंह के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जसवीर सिंह ने बताया कि वह सब्जी लेने दाना मंडी आया था। इसी दौरान झतरे निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश के चलते उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आस-पास के लोगों के आने पर भागे हमलावर जसवीर सिंह के अनुसार, अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने घायल जसवीर सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने किया हवाई फायरिंग का दावा सूचना मिलते ही थाना सिटी साउथ के एएसआई बलजिंदर सिंह और अजीत सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल जसवीर सिंह के बयान दर्ज किए। एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया है कि हमले के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *