मोगा में तेज रफ्तार कार ने साइकिल को मारी टक्कर:व्यक्ति की मौत, बेटे और भतीजे संग जा रहे थे, ड्राइवर फरार

पंजाब के मोगा में आज एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नछत्तर सिंह के रूप में हुई है। हादसा घल कला गांव के पास की है। घटना के समय नछत्तर सिंह अपने बेटे चरणजीत सिंह और भतीजे हरविंदर सिंह के साथ मोगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार (PB 29 AE 8758) ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नछत्तर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर के एएसआई गुरदेव सिंह के अनुसार, कार चालक की पहचान गांव दौलतपुरा निवासी हरमेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे चरणजीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *