मोगा में आज एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। हादसा धर्मकोट कस्बे के पास कमाल गांव में हुआ। जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान साजन प्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह गांव कावा का रहने वाला था। साजनप्रीत अपनी बाइक (पीबी 29 एन 4108) से धर्मकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक रफ्तार इनोवा कार (पीबी 47 1189) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक के चाचा राजविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


