मोगा में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, बस स्टैंड के पास बेचने के फिराक में खड़े थे

मोगा में सीआईए स्टाफ टीम ने बस स्टैंड महिणा के पास हेरोइन बेचने की फिराक में खड़े दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि एसएसपी मोगा के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम सिंह और सुखवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना महिणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ करेगी। नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *