मोगा में दो पक्षों में मारपीट:भाई-बहन सहित तीन घायल, युवती के कपड़े फाड़ने का आरोप, 18 लोगों पर क्रॉस केस दर्ज

मोगा जिले के जोगेवाला गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस विवाद में भाई-बहन सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर के सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने बताया कि पहले पक्ष की शिकायतकर्ता रमनदीप कौर पत्नी जसवंत सिंह, निवासी जोगेवाला ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही धर्म सिंह, दर्शन सिंह, गुरजंट सिंह, जसप्रीत सिंह, सुखा सिंह, रेशम सिंह, स्वर्ण सिंह, परमजीत कौर, मनप्रीत सिंह, कुलविंदर कौर, लाजप्रीत कौर, कंचनप्रीत कौर और कोमलप्रीत कौर ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गईं। पुलिस ने रमनदीप कौर की शिकायत पर इन सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बहन के कपड़े फाड़ने का आरोप वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायतकर्ता कंचनप्रीत कौर पुत्री सुखविंदर सिंह, निवासी जोगेवाला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जसवंत सिंह और भाग सिंह ने अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी और उनकी बहन लाजप्रीत कौर की पिटाई की और उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने कंचनप्रीत कौर की शिकायत पर जसवंत सिंह, भाग सिंह और उनके दो-तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने पुष्टि की है कि दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस प्रारंभिक जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *