मोगा में नशा तस्करी का भंडाफोड़:सतलुज नदी किनारे से 1200 लीटर लाहन बरामद, 3 काबू, 4 अन्य की तलाश

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोगा जिले में सतलुज नदी के किनारे से 1200 लीटर लाहन बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। तिरपाल के नीचे छिपाकर रखी थी एसपीडी बाल कृष्ण सिंगला के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गांव बोगेवाला में यह कार्रवाई की गई। लाहन को प्लास्टिक की तिरपाल के नीचे छिपाकर रखा गया था। पकड़े गए आरोपियों में सुखविंदर सिंह, गुरदेव सिंह और गुलाब सिंह शामिल हैं। गुलाब सिंह पर पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं। सात लोगों के खिलाफ केस थाना फतेहगढ़ पंजतूर में कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों में गांव संगेड़ा के बलविंदर सिंह, बलकार सिंह, गुरमीत सिंह और राजविंदर कौर शामिल हैं। एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देशन में पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *