मोगा में पत्नी की गोली मारकर हत्या:पारिवारिक विवाद के चलते की वारदात, पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

पंजाब के मोगा जिले में एक पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फरार पति को पकड़ा जानकारी के अनुसार मोगा के शांति नगर में रहने वाले चरणाम सिंह का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी मंदीप कौर से झगड़ा हो गया था। जिसको लेकर चरणाम सिंह ने गोली मारकर मंदीप कौर की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त हथियार जब्त वहीं हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड ली जाएगी। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *