मोगा में पुरानी रंजिश में व्यक्ति पर हमला:हथियारबंद युवकों ने रास्ते में घेरा, स्कूटर में की तोड़फोड़, अस्पताल में भर्ती

मोगा के चैंबर रोड पर पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित को बुरी तरह पीटा और उसके स्कूटर में भी तोड़फोड़ की। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया है। मटांवाला विहड़ा निवासी गुरमीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। घटना के दिन वह अपने दोस्त के साथ स्कूटर पर चैंबर रोड से गुजर रहा था। तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया। गुरमीत सिंह के अनुसार, हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसने शोर मचाया तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल भागते समय हमलावरों ने गुरमीत सिंह के स्कूटर को भी नुकसान पहुंचाया। आसपास के लोगों की मदद से घायल गुरमीत सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। थाना सिटी मोगा पुलिस ने गुरमीत सिंह के बयान के आधार पर करण, अनथनी, अवतार सिंह, विक्की सौढ़ी, राजवीर (सभी निवासी मटांवाला विहड़ा मोगा) और अर्श निवासी टिब्बा बस्ती लाल सिंह रोड मोगा)के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक थानेदार जीत सिंह कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *