मोगा में फायरिंग में 2 लोग घायल:पैरों में गोली लगी; खाना खाकर लौट रहे थे मजदूर, बाइक पर आए थे हमलावर

मोगा के जीरा रोड पर गोलीबारी की एक घटना में दो लोग घायल हो गए। इस फायरिंग में इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, पल्लेदारी का काम करने वाले मजदूर खाना खार अपने घरों की ओर जा रहे थे। तभी अचानक तीन बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उन पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान अशोक कुमार और सबोध नाम के दो व्यक्तियों के पैरों में गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि हमलावरों ने चार हवाई फायर भी किए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *