मोगा में फ्री आयुर्वेदिक-होम्योपैथिक मेडिकल शिविर:641 मरीजों का हुआ चेकअप, मुफ्त दवाइयों और शुगर जांच की सुविधा

पंजाब सरकार और आयुष विभाग के तत्वावधान में मोगा जिले के ढुडीके गांव में एक नि:शुल्क आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। लाला लाजपत राय जी के जन्मस्थान पर 14 फरवरी 2026 को आयोजित इस शिविर में कुल 641 मरीजों की जांच की गई। शिविर के दौरान आयुर्वेदिक विभाग के डॉक्टरों ने 340 मरीजों का चेकअप किया, जबकि होम्योपैथी विभाग ने 301 मरीजों को अपनी सेवाएं दीं। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच के बाद उन्हें मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। मरीजों के लिए उपलब्ध थी मुफ्त शुगर जांच की सुविधा यह शिविर आयुष विभाग पंजाब के निदेशक डॉ. रमन खन्ना (आयुर्वेद) और डॉ. हरिंदर पाल सिंह (होम्योपैथी) के दिशा-निर्देशों तथा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. पलविंदर सिंह एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. गुरदर्शन कौर के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. भूपिंदर पाल सिंह गिल और डॉ. अर्जन सिंह, तथा होम्योपैथी विभाग से डॉ. इंदरदीप कौर, श्रीमती नवप्रीत कौर, राज कुमार, मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों के लिए मुफ्त शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध थी। इस अवसर पर गांव की पंचायत ने भी शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया। पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह, सरपंच दर्शप्रीत सिंह, पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह, मुकंद सिंह, कर्मजीत सिंह, इकबाल सिंह, वाइस चेयरमैन रणजीत सिंह धन्ना और सचिव राज जंग सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *