मोगा में बदमाशों ने मारपीट कर बुजुर्ग से की लूट:ईंट से वार कर घायल किया, बैग छीनकर फरार, CCTV से आरोपी की तलाश

मोगा जिले के कोट सदर खां में मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने एक बुजुर्ग को ईंट मारकर घायल कर दिया। इस दौरान लुटेरे बुजुर्ग की एक बकरी और एक बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह ने बताया कि नूरपुर हकीमां निवासी 65 वर्षीय कश्मीर सिंह कोट सदर खां में एक ढाबे के पास अपनी बकरियां चरा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उन्होंने ईंट मारकर कश्मीर सिंह को घायल कर दिया। हमला करने के बाद वे उनकी एक बकरी और सामान से भरा बैग लेकर भाग गए। लूट के बाद बदमाश फरार घटना की सूचना मिलने पर थाना कोट ईसे खां के मुख्य अधिकारी जनक राज अस्पताल पहुंचे। हालांकि, तब तक कश्मीर सिंह अस्पताल से छुट्टी लेकर घर जा चुके थे। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश पर पुलिस की विभिन्न टीमें इलाके में लुटेरों की तलाश कर रही हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने जल्द ही लुटेरों का सुराग मिलने की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *