पंजाब में मोगा के बाघापुराना- निहाल सिंह वाला रोड पर बीती देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार कई पलटियां खाती हुई सड़क किनारे खड़ी एक अन्य गाड़ी से जा टकराई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बोलेरो गाड़ी स्विफ्ट कार को टक्कर मार रही है। कार सवारों को आई मामूली चोट
यह हादसा गुरुद्वारा साहिब के सामने हुआ। गनीमत रही कि कार सवारों को सिर्फ मामूली चोटें आईं और वे बाल-बाल बच गए। टक्कर के दौरान किसी भी तरह का जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


