मोगा में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:पूर्व मंत्री के घर हमले का विरोध, तीन घंटे तक चौक पर दिया धरना

पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया की कोठी पर बीती रात ग्रेनेड से हुए हमले को लेकर मोगा जिले में घटना के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मोगा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मेन चौक पर तीन घंटे तक धरना दिया। सीएम भगवंत मान का फूंका पुतला वहीं प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के नेताओं के पुतले भी फूंके। इस बीच पंजाब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *