मोगा में मर्डर केस में बरी हुए व्यक्ति की हत्या:5 दिन बाद गिरफ्तार, आरोपी से पिस्तौल और कारतूस बरामद

मोगा में 5 दिन पहले हुई हत्या को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने गांव मानूके के रहने वाले अर्शप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 15 मई को गांव दौधर गरबी में इंदरपाल सिंह की हत्या की गई थी। मामले की जड़ में पुरानी रंजिश है। दौधर गरबी के पूर्व सरपंच रसपाल सिंह की हत्या के मामले में इंदरपाल का नाम सामने आया था। हालांकि, 2015 में इंदरपाल को इस मामले में बरी कर दिया गया था। रसपाल सिंह के दोहते अर्शप्रीत ने इसी रंजिश में इंदरपाल की हत्या कर दी। डीएसपी अनवर अली ने बताया कि मृतक इंदरपाल के पिता हरविंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में और खुलासे की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *