मोगा जिले के गांव मसीता में जहरीली दवाई के सेवन से एक महिला की मौत हो गई। बता दे कि यह घटना थाना कोटईसे खां क्षेत्र में सामने आई है। जहां थाना कोटईसे खां के एएसआई दविंदरजीत सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान गांव मसीता निवासी गुरमीत कौर के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि गुरमीत कौर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थीं। गुरुवार को उन्होंने घर में रखी किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। दवाई पीने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है।


